अनुसंधान परियोजनाएं

पृष्ठभूमि

म. प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के मुख्य उद्देश्यों के अन्तर्गत प्रदेश की वैज्ञानिक प्रतिभाओं को चिन्हित करते हुए अनुसंधान परियोजनाओं को प्रोत्साहित करना है। अनुसंधान परियोजनाए प्रदेश के न केवल विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा शोध संस्थाओं तक सीमित हैं, बल्कि इनका विस्तार स्वंयसेवी संस्थाओं (एन.जी.ओ.) तक किया गया है। परिषद् द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित भौतिक विषयों पर शोध हेतु अनुदान दिया जाना है।

उद्देश्य

अनुसंधान परियोजनाओं के क्रियान्वयन का मुख्य उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रदेश के प्राकृतिक एवं जैविक संसाधनों का अक्षय दोहन करते हुए प्रदेश का सर्वांगीण विकास है। इसके अतिरिक्त इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से प्रदेश के वैज्ञानिकों की कार्य क्षमता विज्ञान का विकास करते हुए उनके राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में सहायता मिलती है तथा प्रदेश के शोध संबंधी क्रिया कलापों को प्रोत्साहन मिलता है।