अनिवार्य किराया : गौण खनिज

[[ अनुसूची IV ]

अनिवार्य किराये की दरें प्रति हेक्टेयर प्रति वर्ष के आधार पर रुपयों में हैं

क्रमांक खनिज की श्रेणी खान के पट्टे का प्रथम वर्ष खान के पट्टे के द्वितीय से तृतीय वर्ष तक खान के पट्टे का चतुर्थ एवं बाद के वर्ष
1. आयामयुक्त पत्थर - ग्रेनाइट, डोलोमाइट एवं अन्य आग्नेय व कायांतरित चट्टानें जिनकी कटाई एवं घिसाई विभिन्न आकार के ब्लॉक्स, सिल्लियां अथवा टाइल्स आदि बनाने के लिए की जाती है।   15,000/- 20,000/-
2. संगमरमर जिसकी कटाई एवं घिसाई विभिन्न आकार के ब्लॉक्स, सिल्लियां अथवा टाइल्स आदि बनाने के लिए की जाती है, तथा अन्य उपयोग के लिए संगमरमर। निरंक 15,000/- 20,000/-
3. चूना पत्थर जिसका उपयोग भट्टियों में निर्माण सामग्री के उपयोग हेतु चूना बनाने में किया जाता है। निरंक 10,000/- 15,000/-
4. फ्लैगस्टोन ( फर्शी पत्थर ), प्राकृतिक तलछटी चट्टानें जिनका उपयोग फर्श एवं छत आदि बनाने के लिए किया जाता है।  निरंक 10,000/- 15,000/-
5. क्रशर के लिए पत्थर निरंक 10,000/- 15,000/-
6. साधारण रेत, बजरी निरंक 10,000/- 15,000/-
7. मुरम निरंक 5,000/- 7,000/-
8. भवन निर्माण हेतु पत्थर एवं अन्य गौण खनिज निरंक 5,000/- 7,000/-