मध्यप्रदेश का भूविज्ञान :
चट्टानों का प्राचीनतम समूह जो की आर्कियंस ( कायांतरित ) तथा प्रोटेरोज़ोइक ( जीवन के प्रारंभिक समय में विकसित ) चट्टानों से मिल कर बना है, प्रदेश के लगभग 45% क्षेत्र का निर्माण करता है। बाद में छोटा कार्बोनिफोरस ( कोयले का ) से ले कर निचले क्रेटेशियस ( खड़िया जैसा ) से मिल कर बना जिसमें गोंडवाना सुपर ग्रुप शामिल है, क्षेत्रफल का 10% है। जबकि क्रेटेशियस तथा पैलिओसीन द्वारा निर्मित जिसमें डेक्कन ट्रेप बेसाल्ट का अधिकांश क्षेत्र शामिल है प्रदेश के 38% क्षेत्र का निर्माण करता है। भूवैज्ञानिक क्रम को संक्षिप्त रूप में निम्नानुसार व्यक्त किया जा सकता है।
भूवैज्ञानिक क्रम :
अवधि / उप अवधि | आयु | भूवैज्ञानिक रचना | सम्बद्ध खनिज भंडार |
---|---|---|---|
आधुनिक ईस्टोसीन | 1 लाख वर्ष से 18 लाख वर्ष | अल्युमिनियम, लेटराइट और बाक्साइट | रीवा, सतना आदि के भूजलीय बाक्साइट भंडार |
क्रेटेशियस से पेलिओसिन | 64 लाख से 97 लाख वर्ष | डेक्कन ट्रेप बेसाल्ट, बाग़ , Lametas ( इन्फ्रा ट्रॉपियन ) | स्फटिक की रत्न किस्में, रोड मटेरियल, धार और झाबुआ जिले के चूना पत्थर के भंडार। |
ऊपरी कार्बोफेरस से निचला क्रेटेशियस | 97 लाख से 320 लाख वर्ष | गोंडवाना सुपर समूह | बैतूल, सीधी, शहडोल, छिंदवाड़ा और जबलपुर जिलों के कोयला भंडार तथा कटनी और शहडोल जिलों के मिट्टी के भंडार। |
प्रोटेरोज़ोइक III | 570 से 900 लाख वर्ष | भाण्डेर समूह, रीवा समूह | दमोह, कटनी आदि जिलों के चूना पत्थर के भंडार तथा पन्ना जिले का हीरे के पिंडों वाला क्षेत्र। |
प्रोटेरोज़ोइक | 900 से 18 लाख वर्ष | कैमूर समूह, सेमरी समूह। | पन्ना जिले की हीरा लौह आग्नेय चट्टानें, मन्दसौर, रीवा, सतना जिलों के चूना पत्थर भंडार तथा दमोह जिले के सीसे व् जस्ते के भंडार। |
प्रोटेरोज़ोइक 1से 2 | - | ग्वालियर समूह, बिजावर समूह और चिल्पी समूह। | सागर जिले का रॉक फास्फेट, मंडला जिले का डोलोमाइट भंडार, जबलपुर जिले का लौह अयस्क भंडार (अनार्थिक), अल्प उपलब्ध मैंगनीज़ अयस्क। |
प्रोटेरोज़ोइक 1 | 1600 से 2500 लाख वर्ष | सौंसर समूह, अरावली समूह। | बालाघाट और छिंदवाड़ा जिलों का मैंगनीज़ भंडार, बालाघाट का ताम्बे का भंडार तथा झाबुआ जिले फास्फोराइट और मैंगनीज़ अयस्क के भंडार। |
आर्कियन से प्रोटेरोज़ोइक 1 | - | सकोली समूह, बुंदेलखंड ग्रेनाइट | टीकमगढ़ छतरपुर जिले का Pyrophyllite-Diaspore ग्रेनाइट कटिंग / पॉलिशिंग |
आर्कियन | 2500 लाख वर्ष से अधिक पुराना | आमगांव समूह, प्रायद्वीपीय आग्नेय चट्टानें ( जिनमें मुख्य रूप से फेल्सपार, स्फटिक तथा अभ्रक पाया जाता है ), प्राचीन ग्रेनाइट और मैग्मेटाइट | - |