श्री जालम सिंह पटेल

जीवन परिचय

श्री जालम सिंह पटेल का जन्म 10 मार्च, 1964 को गोटेगाँव (नरसिंहपुर) में हुआ। श्री मुलाम सिंह पटेल के पुत्र श्री जालम सिंह पटेल ने बी.एस.सी. तक शिक्षा प्राप्त की है। श्री पटेल का संबंध कृषि व्यवसाय से है। खेल, कृषि, आध्यात्म और भजन में इनकी विशेष रूचि है।

श्री पटेल ने अपने सावर्जनिक जीवन में नशा-मुक्ति, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं अन्य अनेक आन्दोलनों का नेतृत्व किया और जेल यात्रा की। आप भारतीय जनता पार्टी की नरसिंहपुर जिला कार्यकारिणी के सदस्य, सहयोग क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष, मध्यप्रदेश बन्दी परिवीक्षा मंडल के सदस्य, जिला वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष, बजरंग दल के संयोजक, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में श्री पटेल भारतीय जनता पार्टी की के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, कबड्डी संघ, कुश्ती संघ नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष और खेत किसान बचाओ समिति के प्रदेश अध्यक्ष हैं।<

श्री पटेल सन् 2003 में पहली बार बारहवीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए एवं पुस्तकालय समिति के सदस्य रहे। सन् 2013 में दूसरी बार नरसिंहपुर (119) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

श्री पटेल को 3 फरवरी 2018 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री-मंडल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है