मध्यप्रदेश शासन
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
विभाग मंत्रालय
क्रमांक एफ 16-116/2005/2/34/3752 भोपाल, दिनांक 05.10.2005
प्रति,
प्रमुख अभियंता
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
मध्यप्रदेश, भोपाल ।
विषयः- सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 5 (1) एवं धारा 5 (2) के अनुसार विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों हेतु निम्नानुसार लोक सूचना अधिकारी / सहायक लोक सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की जाती है:-
क्रमांक | लोक सूचना अधिकारी | सहायक लोक सूचना अधिकारी | प्रथम अपीलीय अधिकारी |
---|---|---|---|
1 | उपखंड स्तर पर सहायक यंत्री | उपयंत्री (मुख्यालय में पदस्थ एवं कार्यपालन यंत्री द्वारा नामांकित) | कार्यपालन यंत्री |
2 | जिला स्तर पर संबंधित खंड के कार्यपालन यंत्री | संभागीय लेखापाल | संबंधित मंडल के अधीक्षण यंत्री |
3 | परिक्षेत्र स्तर पर मुख्य अभियंता कार्यालय मंे पदस्थ अधीक्षण यंत्री (मु.अ. द्वारा नामांकित) | लेखा अधिकारी ( लेखा अधिकारी पदस्थ न होने पर मुख्य अभियंता द्वारा नामांकित अधिकारी/कर्मचारी ) | संबंधित मुख्य अभियंता |
4 | प्रमुख अभियंता स्तर पर अधीक्षण यंत्री (प्रशासन) | संयुक्त संचालक (लेखा) (संयुक्त संचालक लेखा उपलब्ध न होने पर प्रमुख अभियंता द्वारा नामांकित कार्यपालन यंत्री ) | प्रमुख अभियंता, लो. स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग |
(राकेश अग्रवाल)
सचिव
मध्यप्रदेश शासन
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
पृ.क्र. एफ 16-116/2005/2/34/3753 भोपाल, दिनांक 05.10.2005
प्रतिलिपिः-
- विशेष सहायक, मान्. राज्य मंत्रीजी (स्वतंत्र प्रभार), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, भोपाल
- प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, भोपाल
- प्रमुख अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, म.प्र.भोपाल,
- समस्त मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मध्यप्रदेश ।
- समस्त अधीक्षण यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मध्यप्रदेश ।
- समस्त कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मध्यप्रदेश ।
- समस्त सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मध्यप्रदेश ।की ओर सूचनार्थ तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित ।
सचिव
मध्यप्रदेश शासन
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग